October 3, 2021

सत्ता के नशे मे चूर भाजपा मंत्री के बेटे ने चढ़ाई आंदोलनकारी किसानों पर गाड़ी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक कार्यक्रम था। जिसके विरोध में किसानों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। किसानों ने योजना बनाई थी कि वह यूपी के डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर पर जाने से रोकने के लिए हेलीपैड का घेराव करेंगे।  जिसमें किसानों ने काले झंडे दिखा कर अपना विरोध दर्ज किया। प्रोग्राम खत्म होने के बाद किसान वापस जा रहे थे। तिकुनिया के पास 3 कार आई और 7-8 किसानों को बेहरमी से कुचल दिया गया। जिसमें 8 किसानों की मौत हो गई। तराई संयुक्त किसान मोर्चा के एक नेता तजिंदर सिंह विर्क भी गंभीर रूप से घायल हैं। किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने वाला केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के सुपुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू था। किसानों ने जब अजय मिश्रा के लड़के आशीष उर्फ मोनू को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे तो वह गन्ने के खेतों में दौड़ा और फायरिंग करते हुए फरार हो गया। 


कुछ समय पहले एक सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र ने भाषण देते हुए कहा था कि किसानों सुधर जाओ अन्यथा तुम्हें ठीक करने में मुझे 2 मिनट भी नहीं लगेंगे। आज 3 अक्टूबर को अजय मिश्र के बेटे द्वारा निर्दोष किसानों को निर्ममता पूर्वक कुचल दिया गया। सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के मंत्री सत्ता के नशे में चूर होकर एक के बाद एक अमानवीय घटना को अंजाम दे रहे हैं। दंगाई भाजपा देश के भीतर अपना आतंक कायम करना चाहती है। वह लोगों के मूलभूत जनवादी अधिकार बोलना व विरोध करने तक का अधिकार छीन लेना चाहती है। प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र इस अमानवीय नरसंहार का विरोध करता है और मांग करता है कि अजय मिश्र उर्फ टेनी व उसके बेटे आशीष मिश्र उर्फ मोनू को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की केंद्रीय कमेटी द्वारा पारित

0 comments:

Post a Comment

Template developed by Confluent Forms LLC; more resources at BlogXpertise