November 24, 2014

छत्तीसग़ढ: नसबंदी के दौरान हुई मौतों के विरोध में प्रदर्शन

प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने अन्य प्रगतिशील व जनवादी संगठनों के साथ मिलकर बिलासपुर, छत्तीसग़ढ में महिलाओं की नसबंदी के दौरान हुई मौतों के विरोध में प्रदर्शन किया जिसमें वक्ताओं ने सरकार की जनसँख्या नियंत्रण की गरीब, मज़दूर एवं महिला विरोधी नीति का विरोध किया तथा उसमें परिवर्तन की मांग की। वक्ताओं ने कहा की बिलासपुर में हुयी मौतों के लिए प्रशासन व उसकी स्वास्थय सम्बन्धी नीतियों  को जिम्मेदार बताया। वक्ताओं ने इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए आये प्रदर्शनकारियों की विडिओ रिकॉर्डिंग करने को लेकर सवाल उठाये। उन्होंने कहा की प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों की विडिओ रिकॉर्डिंग  कराना, लाशों के बीच मंत्रियों का ठहाके लगाना बिलासपुर में हुयी मौतों पर छत्तीसगढ़ सरकार व उसके मंत्रिओं की संवेदनहीनता को दिखाती है।           
















November 17, 2014

आंदोलनकारियों व सामाजिक कार्यकताओं पर फर्जी मुकदमों के विरोध में कोटद्वार तहसील में 3 दिवसीय धरना

  1.  कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल में धामदर आंदोलन में ग्रामीणों के खिलाफ लगे मुकदमों को वापस लेने के लिए आंदोलनकारियोंओ सामाजिक कार्यकताओं के द्वारा आंदोलन चलाया गया।  जिसमें ग्रामीणों पर लगे मुकदमों को प्रशासन द्वारा जनदवाब में वापस ले लिया लेकिन  प्रशासन  ने आंदोलनकारियों व  सामाजिक कार्यकताओं पर फर्जी मुक़दमे लगा  दिए।  जिसके विरोध में  प्रगतिशील महिला एकता केंद्र,  परिवर्तनकामी छात्र संगठन के  कार्यकर्ताओं  व जन अधिकार संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा कोटद्वार तहसील में  3  दिवसीय धरना दिया गया, जिसमें  अन्य जनवादी लोगों ने भी  भागीदारी की।  संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया।  जिसमें लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को गलत व लोकतंत्र द्वारा प्राप्त जनवादी अधिकारों के खिलाफ बताया गया।  इसके अलावा कोटद्वार की बार कौंसिल ने  भी धरने का समर्थन किया।   

साम्प्रदायिकता के खिलाफ कौमी एकता रैली

प्रगतिशील महिला एकता केंद्र द्वारा परिवर्तनकामी छात्र संगठन व इंकलाबी मज़दूर केंद्र के साथ मिलकर दिल्ली की मज़दूर बस्ती शाहबाद डेरी में साम्प्रदायिकता  के खिलाफ कौमी एकता रैली निकली गई। रैली में  " साम्प्रदायिकता के खिलाफ एक हो"  पर्चा भी बांटा गया।  बस्ती  के अमन पसंद लोगों ने भी रैली में भागीदारी की।  कौमी एकता रैली की तस्वीरें ये है - साम्प्रदायिकता के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनें। 





Template developed by Confluent Forms LLC; more resources at BlogXpertise