October 3, 2021

सत्ता के नशे मे चूर भाजपा मंत्री के बेटे ने चढ़ाई आंदोलनकारी किसानों पर गाड़ी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक कार्यक्रम था। जिसके विरोध में किसानों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। किसानों ने योजना बनाई थी कि वह यूपी के डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर पर जाने से रोकने के लिए हेलीपैड का घेराव करेंगे।  जिसमें किसानों ने काले झंडे दिखा कर अपना विरोध दर्ज किया। प्रोग्राम खत्म होने के बाद किसान वापस जा रहे थे। तिकुनिया के पास 3 कार आई और 7-8 किसानों को बेहरमी से कुचल दिया गया। जिसमें 8 किसानों की मौत हो गई। तराई संयुक्त किसान मोर्चा के एक नेता तजिंदर सिंह विर्क भी गंभीर रूप से घायल हैं। किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने वाला केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के सुपुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू था। किसानों ने जब अजय मिश्रा के लड़के आशीष उर्फ मोनू को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे तो वह गन्ने के खेतों में दौड़ा और फायरिंग करते हुए फरार हो गया। 
Template developed by Confluent Forms LLC; more resources at BlogXpertise