June 19, 2021

कॉमरेड शर्मिष्ठा को श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय क्रांतिकारी महिला संगठन (AIRWO) की महा सचिव प्रिय कॉमरेड शर्मिष्ठा का दिनांक 13 जून 2021 को covid 19 व अन्य बीमारियों से जूझते हुए निधन हो गया। वे महिला मुक्ति के मोर्चे पर लम्बे समय से काम कर रही थीं। 
मजदूर आन्दोलन इस समय बेहद कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है। पिछले एक साल ने वर्ग युध्द में लगे   हमारे कॉमरेड पाशा, कॉमरेड शिव राम,  कॉमरेड नगेन्द्र और कॉमरेड शर्मिष्ठा को हमसे छीन लिया। 
कॉमरेड शर्मिष्ठा महिला मुक्ति के मोर्चे पर सक्रिय थीं। उन्होंने भांगर आन्दोलन को नेतृत्व देने का काम किया। 
नारी मुक्ति के मोर्चे पर काम करने वाले जुझारू व समर्पित साथी का हमारे बीच से चले जाना। मजदूर आन्दोलन व महिला मुक्ति आन्दोलन के लिए बड़ी क्षति है। 
ऐसे साथी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके संघर्षों को आगे बढ़ा कर ही दी जा सकती है। 
प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र उनके सपनों के समाज को बनाने के लिए संघर्षों को तेज करने उनको आगे बढाने का संकल्प लेता है। 
इंकलाब जिंदाबाद! 
कॉमरेड शर्मिष्ठा को लाल सलाम✊✊
प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र

0 comments:

Post a Comment

Template developed by Confluent Forms LLC; more resources at BlogXpertise