September 2, 2022

बिल्किस बानो केस में अपराधियों की रिहाई के पीछे की राजनीति

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दिन लाल किले की प्रचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके सम्मान का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने महिलाओं के अपमान को लेकर अपनी पीड़ा भी जाहिर की। 

लेकिन उसी दिन गुजरात उन्ही की पार्टी के लोगों ने बिलक़ीस बानो गैंगरेप केस में उम्रकैद की सजा पाने वाले सभी 11 दोषियों को रिहा कर दिया। बिलक़ीस बानो का मामला 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित सबसे गंभीर और घृणित मामलों में से एक था। 
लेकिन आज़ादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस पर इन दोषियों की रिहाई सवालों के घेरे में है।
 2002 के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद के पास एक गाँव में उन्मादी भीड़ ने उनके परिवार पर हमला किया था। इस दौरान पाँच महीने की गर्भवती बिलकीस बानो के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप किया। उनकी तीन साल की बेटी सालेहा को पत्थर पर पटक पटक कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दंगे में बिलक़ीस बानो की माँ, छोटी बहन और अन्य रिश्तेदार समेत 7 लोग मारे गए थे।

March 2, 2022

सवाल हिजाब या स्कर्ट का नहीं व्यक्तिगत आजादी का है...

  

6 फरवरी को कर्नाटक के उडुप्पी जिले के मांड्या  शहर में पी00एस0 कॉलेज की एक मुस्लिम छात्राजो अपने पारम्परिक कपड़ों हिजाब पहने थी को संघी गुण्डों ने घेरने और डराने का प्रयास किया। कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद 06 जनवरी से शुरु हुआ था। कर्नाटक के उडुप्पी जिले में एक कॉलेज ने 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में प्रवेश करने रोक दिया था। कॉलेज मैनेजमेन्ट ने इसे नई यूनिफार्म पॉलिसी के कारण प्रतिबंधित किया था। इसके बाद इन छः लड़कियों ने कर्नाटक हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। छात्राओं ने हिजाब पहनने की इजाजत नहीं देने को संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के तहत उनके मौलिक अधिकारों के हनन का हवाला भी दिया है। संविधान के अनुच्छेद 14 (विधि के समक्ष समानता) के अंतर्गत यह दर्ज है कि राज्यभारत के राज्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता से या विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा। संविधान के अनुच्छेद 25 (ए) (धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार) के अंतर्गत अतःकरणधर्म के आचरण की स्वतंत्रता और धर्म का प्रचार-प्रसार करने की स्वतंत्रता के अंतर्गत यह दर्ज है कि लोक व्यवस्थासदाचार और स्वास्थ्य तथा इस भाग के अन्य उपबंधों के अधीन रहते हुएसभी व्यक्तियों को अंतःकरण की स्वतंत्रता का और धर्म के अबाध रूप से माननेआचरण करने और प्रचार करने का समान हक होगा।

November 11, 2021

1917 की समाजवादी क्रांति अमर रहे!

 

आज से लगभग 104 वर्ष पहले रूस में समाजवादी क्रांति हुई। अक्टूबर क्रांति रूस के इतिहास की तीसरी क्रांति थी। 1905-07 में पहली क्रांति हुई थी। यह क्रांति जारशाही का अंत तो नहीं कर सकी परंतु उसने जारशाही की चूलें ऐसी हिलाई कि उसके बाद वह दस साल भी नहीं टिक सकी।

जारशाही के काल में किसानों, मजदूरों की हालत बहुत खराब थी। उन्हें हर तरह से दबाया जाता था। जार ने रूस को राष्ट्रीयताओं का जेलखाना बनाया हुआ था। आम जनता को किसी भी प्रकार के अधिकार हासिल नहीं थे। भाषण देने, सभा करने, प्रदर्शन करने, संगठित होने, अखबार निकालने, यूनियन बनाने, हड़ताल करने जैसे जनवादी अधिकार भी उन्हें हासिल नहीं थे। 1905-07 की असफल क्रांति के पूर्व तक कोई निर्वाचित संस्था नहीं थी। 1905-07 की क्रांति के बाद बेहद मजबूरी में रूसी संसद का गठन जार ने किया।

जार ने रूस में क्रांति के मंडराते खतरे को टालने के लिए युद्ध को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। 1901 से ही मजदूरों, किसानों, छात्रों की एक से बढ़कर एक संघर्ष किए। खूनी इतवार की घटना के बाद क्रांति की शुरुआत हुई। पूरा रूस विद्रोह की आग में सुलग उठा।

October 3, 2021

सत्ता के नशे मे चूर भाजपा मंत्री के बेटे ने चढ़ाई आंदोलनकारी किसानों पर गाड़ी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक कार्यक्रम था। जिसके विरोध में किसानों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। किसानों ने योजना बनाई थी कि वह यूपी के डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर पर जाने से रोकने के लिए हेलीपैड का घेराव करेंगे।  जिसमें किसानों ने काले झंडे दिखा कर अपना विरोध दर्ज किया। प्रोग्राम खत्म होने के बाद किसान वापस जा रहे थे। तिकुनिया के पास 3 कार आई और 7-8 किसानों को बेहरमी से कुचल दिया गया। जिसमें 8 किसानों की मौत हो गई। तराई संयुक्त किसान मोर्चा के एक नेता तजिंदर सिंह विर्क भी गंभीर रूप से घायल हैं। किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने वाला केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के सुपुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू था। किसानों ने जब अजय मिश्रा के लड़के आशीष उर्फ मोनू को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे तो वह गन्ने के खेतों में दौड़ा और फायरिंग करते हुए फरार हो गया। 
Template developed by Confluent Forms LLC; more resources at BlogXpertise